‘सविता’ एक किरण


Translated in to Hindi by Mr. Rahul Charan

‘सविता’ एक किरण

25 साल की सैन्य सेवा  के बाद कर्नल संजय कमलाकर पांडे (सेवानिवृत्त) ने 2006 में  सेवानिवृत्ति ली। बटालिक (कारगिल) में 2003 से 2005 तक यूनिट की कमान संभालने  के बाद से, वह अपनी पत्नी SAVITA के साथ अपनी यूनिट की विधवाओं को सतत मिलते रहने का दौरा हर साल करते रहें हैं। उनके जवानो के घर  ग्रामीण हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में है। ये दोनो विधवाओं की भलाई के लिए समर्पित हैं और उन्हें पेंशन, अनुदान, चिकित्सा, सीएसडी और किसी भी अन्य प्रकार के मार्गदर्शन के लिए हर प्रकार का सहयोग प्रदान करते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद से, दंपति ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में अपनी यूनिट की विधवाओं और दिग्गजों से एक वर्ष में कम से कम एक बार मिलना शुरू किया। उन्होंने स्वयं की पेंशन से अपने उद्यम का समर्थन किया और आज तक किसी भी संगठन से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली है, चाहे वह सरकारी हो या गैर-सरकारी। यह यात्रा साल में लगभग दो बार बढ़ी और सात से नौ दिनों के लिए, अपने स्वयं के परिवहन में वे गांव से गांव की विधवाओं, बच्चों और सेवानिवृत्त सैनिक और बुजुर्गों से मिलने जाते हैं। उन्होंने हर प्रकार की समस्याओं को अधिकारियों को नियमित रूप से पेश किया।

पिछले 15 वर्षों से इन यात्राओं के माध्यम से, वे विधवाओं और बुजुर्गों के बहुत करीब आ गए और जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से काम करने लगे।

2017 में, कर्नल संजय कमलाकर पांडे (सेवानिवृत्त) की पत्नी सविता का निधन हो गया और उनके बच्चे काम और शिक्षा के लिए विदेश चले गए। तब से उन्होंने सैन्य विधवाओं और पूर्व सैनिकों  के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया  है। वह पिछले चार वर्षों से, एक ऐसी परियोजना की तैयारी कर रहें है, जो विधवाओं और पूर्व सैनिकों को संभालेगी। “वन विन्डो” या “ईएसएम-विडो विन्डो” ईएसएम और विडो के उपयोगकर्ताओं के साथ सभी हितधारकों को एक मंच पर लाएगा। यह केंद्र सरकार को सीधे ईएसएम-विधवाओं से जोड़ देगा और पूर्ण मध्यस्थ श्रृंखला स्वचालित / कम हो जाएगी जिससे उपयोगकर्ताओं की खुशी बढ़ जाएगी।

दैनिक भास्कर ने इनके प्रोजेक्ट “सम्मान और जुबान” को कवर किया। सरकार के शिक्षा अनुदान विधवाओं तक नहीं पहुँचते या बहुत कम पहुँचते हैं। केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने स्वीकार किया है कि बड़े पैमाने पर सूचना का अंतर मौजूद है। “सम्मान  और जुबान” यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि विधवा के बच्चे न्यूनतम पोस्ट ग्रेजुएशन अपनी पसंद की स्ट्रीम में  करें। लाभार्थी सीधे विधवा को पूरी राशि हस्तांतरित करता है। लाभार्थी सिर्फ  जुबान या अपना शब्द देता है। वह पूरा समन्वय स्वयं करता है। कोई नकदी एकत्र नहीं की जाती है। तीन किश्त में पूरी फीस विधवा को दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts